लक्की ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला, पवन बंसल ने दी शुभकामनाएं

CHANDIGARH, 15 JUNE: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में एचएस लक्की को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया और लक्की को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि लक्की के नेतृत्व में चंडीगढ़ में कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक, पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, भूपिंदर सिंह बड़हेरी, अच्छे लाल गौड़ समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि 11 जून को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुभाष चावला के इस्तीफे के बाद एचएस लक्की को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।

error: Content can\\\'t be selected!!