मल्होत्रा ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बनाई

CHANDIGARH, 05 JANUARY: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने आज पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श करने के बाद चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की घोषणा की है।

इस कमेटी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के अलावा सांसद किरण खेर, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, मेयर अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, महासचिव हुकमचंद व अमित जिंदल शामिल हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी विजय रुपाणी तथा महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलू विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इस कमेटी में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन का नाम नहीं है।

error: Content can\\\'t be selected!!