हरियाणा में कई आईएएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति

CHANDIGARH: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1990 बैच के चार आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव के ग्रेड में पदोन्नति की है।

इन अधिकारियों में सुधीर राजपाल, अंकुर गुप्ता, अनुराग रस्तोगी और राजा शेखर वुंडरू शामिल हैं। इन अधिकारियों के पास अपना वर्तमान कार्यभार जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त अरूण कुमार और डॉ. सुमिता मिश्रा को प्रोफोर्मा पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने वर्ष 2005 बैच के छह आईएएस अधिकारियों को एक जनवरी-2021 से सुपर टाईम स्केल पर पदोन्नत किया है। अधिकारियों में साकेत कुमार, हरदीप सिंह, रमेश चंद्र बिढ़ान, भूपिंदर सिंह, गीता भारती और एसएस फुलिया शामिल हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!