आचार्यकुल और संवाद साहित्य मंच के रू-ब-रू कार्यक्रम व कवि सम्मेलन में जुटे अनेक साहित्यकार

CHANDIGARH, 29 OCTOBER: आचार्यकुल और संवाद साहित्य मंच की ओर से आज कम्युनिटी सेंटर. सैक्टर 43 में रू-ब-रू और काव्य पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद प्रेम लता और अध्यक्षता आचार्यकुल के अध्यक्ष के.के. शारदा और वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने की। कार्यक्रम के आरंभ में सोमेश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सीमा गुप्ता ने किया। 

केके शारदा ने अतिथियों का स्वागत किया। लंदन से पधारे लेखक व रंगकर्मी सुरेश पुष्पकर से रू-ब-रू हुआ। उन्होंने बताया कि गवर्मेंट कालेज आफ आर्ट चण्डीगढ़ से फाइन आर्ट में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। विभिन्न नाटकों में सुत्रधार की भूमिका निभाई। पत्रकारिता में रहते हुए अनेक कलाकारों और साहित्यकारों से साक्षात्कार किए। साहित्यकार प्रेम विज ने उनका परिचय दिया।

काव्य पाठ में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला के अनेक कवियों ने गीत, गजल व कविताओं के माध्यम से वर्तमान समय तथा सामाजिक परिवेश का सुंदर वर्णन किया। इनमें प्रेम विज, डा. विनोद शर्मा, शशि प्रभा, सुशील हसरत नरेलवी, सीमा गुप्ता, विजय कपूर, राशी श्रीवास्तव, संतोष गर्ग, संगीता कुन्द्रा, आरके भगत, अनीश गर्ग, नीना दीप, बीके गुप्ता, अल्का कंसारा, सारिका दूपर आदि ने काव्य पाठ किया तथा इसके अतिरिक्त अनेक साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।

error: Content can\\\'t be selected!!