चंडीगढ़ के कई लोगों ने भाजपा कार्यालय में देखा चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का ऐतिहासिक पल, मनाया जश्न

वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम की बदौलत भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर: अरुण सूद

CHANDIGARH, 23 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आज शहर के कई लोगों ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पल को सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में बड़ी स्क्रीन पर देखा और देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का तालियां बजाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि हम आज पहली बार चांद पर पहुंच चुके हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है। इसके साथ ही भारत के लिए आज की तारीख ऐतिहासिक हो गई है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही पूरी दुनिया में भारत की सफलता का शोर मच गया है। पूरी दुनिया फटी हुई आंखों से आज भारत के जज्बे को देख रही है। सूद ने कहा कि भारत अब चांद पर सॉफ्ट-लैंडिंग के मामले में अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिण में सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है।

अरुण सूद ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं, जिनकी बदौलत भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। सूद ने बताया कि यह एक इतिहास बना है। इस शुभ अवसर को लाइव देखने के लिए प्रदेश भाजपा ने वरिष्ठ नागरिकों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, व्हीलचेयर वायंड क्रिकेट टीम के सदस्य, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति, बहरे और गूंगे बच्चों को विषेश रूप से सम्मानपूर्वक भाजपा कार्यालय बुलाया था। इस दौरान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गई। अरुण सूद ने देश के विज्ञानियों, इसरो व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सफलता के लिए धन्यवाद किया और उन्हें बधाई दी।

error: Content can\\\'t be selected!!