पंजाब में मंत्रियों को मिले विभागः सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, चीमा बने वित्त मंत्री

CHANDIGARH, 21 MARCH: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्रियों को आज विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है, जबकि हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री होंगे। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। डॉ. विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। हरजोत एस बैंस को कानून एवं पर्यटन मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री, लालचंद कटारूचक को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री, लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री एवं ब्रहमशंकर जिम्पा को वाटर एडं डिजास्टर मंत्री बनाया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!