पूर्व पार्षद व चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष रहे मुकेश बस्सी का निधन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के पूर्व कांग्रेस पार्षद एवं चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष रहे उद्योगपति मुकेश बस्सी का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह करीब 58 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पाकर उनके तमाम शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई मुकेश बस्सी के निधन की सूचना से स्तब्ध रह गया।

बताया जाता है कि मुकेश बस्सी आज सुबह रोजाना की तरह सुखना लेक पर सैर करने गए थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ तथा जमीन पर गिर गए। लोगों ने उन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन शाम को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुकेश बस्सी चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में रहते थे। वह 2011 के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे। इसके अलावा लंबे समय तक चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष पद पर रहे। शहर के बड़े उद्योगपतियों में उनकी शुमार थी।

error: Content can\\\'t be selected!!