NCCHWO का कर्नाटक तक हुआ विस्तार, प्रवीण राका बने प्रदेश जनरल सेक्रेटरी

CHANDIGARH: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण (NCCHWO) में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले वालंटियर्स में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है। साथ ही NCCHWO के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी दिनों दिन हो रही है।

NCCHWO के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा ने बताया कि एक के बाद एक बड़ी संख्या में लोग NCCHWO से जुड़कर रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानियों का सामना कर रहे उन लोगों, जो कि आर्थिक या किसी अन्य कारणों से जूझ रहे हैं, की मदद कर रहे हैं। NCCHWO के सदस्य जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन, कपड़े से लेकर स्वास्थ्य तक के आवश्यक साधनों को मुहैया कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जोकि संगठन के लिए गर्व की बात है।

रणजीत वर्मा ने बताया कि के. बसंथा जी की अगुवाई में केपी प्रवीण राका ग्रैंडमास्टर को NCCHWO की कर्नाटक इकाई का प्रदेश जनरल सेक्रेटरी (सिविल डिफेंस सैल) नियुक्त किया गया है। राका ग्रैंडमास्टर ने राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा का धन्यवाद कर NCCHWO का दामन थामा। उन्होंने कहा कि अब NCCHWO परिवार का हिस्सा बनकर देश सेवा व समाज के लिए कुछ करने की ठानकर हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा सहित NCCHWO के सभी सदस्यों ने राका को बधाई दी। रणजीत वर्मा ने बताया कि ग्रैंडमास्टर राका एक Qualified Martial Arts के Coach हैं। कर्नाटक के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है कि उन्हें एक और काबिल पदाधिकारी मिला है। NCCHWO के राष्ट्रीय चेयरमैन, अध्यक्ष एवं पूरी नेशनल कमेटी ने राका का स्वागत किया।

error: Content can\\\'t be selected!!