NCCHWO ने नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह को किया सम्मानित

CHANDIGARH: COVID-19 नियंत्रण के लिए चंडीगढ़ में किए गए तमाम प्रबंधों के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह सीईएस-I को आज राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व NCCHWO के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने किया। प्रतिनिधिमंडल में NCCHWO के राज्य सलाहकार सीडीसी नीरज कुमार और राज्य सचिव युवा नवदीप सिंह शामिल थे।

NCCHWO के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने बताया कि ऐसी सरकारी एजेंसियों व अधिकारियों, जो महामारी को नियंत्रित करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं, की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए NCCHWO समय-समय पर उनको सम्मानित करता रहा है। इसी क्रम में NCCHWO ने डॉ. महेंद्र सिंह, सीईएस-I नोडल अधिकारी को सम्मानित किया। इस मौके पर NCCHWO ने महामारी के दौरान सरकार को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया, ताकि जनता को सर्वोत्तम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और किसी भी प्रतिकूल प्रचार का मुकाबला करने को आम जनता को शिक्षित करने के लिए शिविर आयोजित करने की योजना बनाई जा सके। नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने इस अवसर पर न केवल चंडीगढ़ में बल्कि देश के 17 अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में NCCHWO द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

error: Content can\\\'t be selected!!