प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए सेक्टर-29 के मंदिर में हुई बैठक
CHANDIGARH, 19 JANUARY: सेक्टर-29 मंदिर में 22 जनवरी 2024 श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुरेश राणा, राकेश चौधरी व सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित हुए।
इस मौके पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिरों को टूटते हुए देखा है l हम ऐसी सौभाग्यशाली पीढ़ी हैं जो भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। इसलिए सभी शहरवासियों से निवेदन है कि वह 22 जनवरी 2024 को अपने घरों को और मंदिरों को भव्य रूप से सजाएं और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव को दूसरी दीपावली के रूप में मनाएं।

