सावन के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32-A में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया

शिव भक्तों व शहरवासियों के लिए खीर-पूड़े के भण्डारे का भी आयोजन किया

CHANDIGARH, 20 JULY: सेक्टर 32-A स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में आज सुबह भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया व विशेष पूजा की गई।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राज मोहन ढल ने बताया कि इस अवसर पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों एवं शहरवासियों के लिए के लिए दोपहर 12:30 बजे से खीर-पूड़े के भण्डारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे मे मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया ओर शिव भक्तो की सेवा की। राज मोहन ढल ने बताया कि मंदिर कमेटी हर साल सावन माह में यहां भंडारे का आयोजन करती है।

error: Content can\\\'t be selected!!