महिला दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन ने दिया महिलाओं को नोटिस के रूप में तोहफा: दीपा दुबे

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने लीगल एड कैंप लगाकर महिला दिवस मनाया
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया

CHANDIGARH, 8 MARCH: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने ईडब्ल्यूएस कालोनी मलोया में लीगल एड कैंप लगाया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और अपनी रोजमर्रा की समस्याओं से अवगत करवाया। सबसे अधिक समस्या उनके मकानों की थी, जिसमें 3000 प्रतिमाह चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड उनसे किराया वसूल कर रहा है और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा डिमांड नोटिस इन महिलाओं को भेजे जा रहे हैं, जिसमें किसी को 28000 किसी से 35 हजार व किसी से भारी रकम वसूलने के लिए यह डिमांड नोटिस भेजे जा रहे हैं।

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ईडब्ल्यूएस मकानों में रहने वाले लोगों को अधिकतम 800 रुपए किस्त देनी पड़ती है तो इन लोगों से किस लिए अलग से पैसे वसूले जा रहे हैं और इन लोगों के साथ सौतेला पन क्यों हो रहा है।

दीपा दुबे ने कहा कि कोरोना के चलते मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए बहुत बड़े-बड़े फरमान जारी किए गए लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि यह गरीब लोग एक तरफ तो कोरोना के चलते अपनी नौकरियों से हाथ धो बैठे, दूसरी तरफ महंगाई की मार और अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा यह यह डिमांड नोटिस क्या दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सभी व्यक्तियों को आवास व छत प्रदान करने की योजना मोदी सरकार की विफल है।

दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने इन महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ने में मदद करेगी। उन्होंने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से अपील की है कि इन लोगों का किराया 3000 से कम कर ₹800 प्रतिमाह की किस्त बनाई जाए, ताकि यह लोग भी अपना जीवन आसानी से गुजर कर सकें।

दीपा दुबे ने यह भी कहा कि कोरोनाकाल के समय में इन लोगों ने अपने परिजन अपनी नौकरी बच्चों की पढ़ाई सब खो दी है तो इसको देखते हुए इन सभी के किराए माफ किए जाएं और उनको जो डिमांड नोटिस भेजे हैं उनको प्रशासन वापस ले। उन्होंने कहा कि जब कोरोनाकाल में प्रशासन ने प्राइवेट मकानों में रहने वाले किरायेदारों की किराया न देने की छूट दी थी तो आज यह चीज अपने सरकारी मकानों पर लागू क्यों नहीं करते और और यह सौतेलापन कब तक चंडीगढ़ का गरीब तबका सहन करता रहेगा।

मलोया की पार्षद निर्मला देवी, जो कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की जिला-2 की उपाध्यक्ष भी हैं, ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने मलोया के निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इस मौके पर दीपा दुबे ने चंडीगढ़ की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ महिला कांग्रेस लीगल सेल की कोऑर्डिनेटर चेतना नूर , सरोज शर्मा, डेजी वालिया, गीता, डोरोथी अंत, संतोष, सुनीता, कुशल, कन्या, निर्मल लोटिया कांटा, मिनकाशी, रुवशी, शांति, शमशेर लोटिया, दिलावर समेत सैकड़ों महिलाओं ने लीगल एड कैंप में भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!