पंजाब में धान की खरीद 1 अक्तूबर से होगी शुरूख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री राजपुरा मंडी से करेंगे शुरुआत

CHANDIGARH, 30 SEPTEMBER: पंजाब में 1 अक्तूबर से शुरू हो रहे खरीफ मार्किटिंग सीजन 2022-23 के दौरान किसी भी किसान को मंडियों में कोई मुश्किल पेश न आए, क्योंकि किसान इस कृषि प्रधान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संबंधित अफसरों को यह निर्देश देते हुए राज्य के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि खरीफ सीजन के 2022-23 के दौरान खरीद एजेंसियों की तरफ से भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060/- के प्रति क्विंटल धान की फ़सल ग्रेड-ए और 2040/- प्रति क्विंटल धान की फ़सल कॉमन वैरायटी पर खरीद की जाएगी।

धान की खरीद तारीख़ 01.10.2022 से शुरू होगी जोकि तारीख़ 30. 11.2022. तक चलेगी। भारत सरकार की तरफ से सरकारी खरीद एजेंसियों के लिए कुल 184.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि राज्य सरकार की तरफ से कुल 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के ज़रुरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि खऱीफ़ सीजन 2022-23 के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से 1804 रिवायती मंडियां नोटीफायी की गई हैं और सीजन के दौरान भीड़-भाड़ की स्थिति से बचने के लिए 364 अस्थायी मंडियां नोटीफायी की गई हैं। धान की खरीद के लिए ज़रुरी बारदाने के मुकम्मल प्रबंध कर लिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जि़ला स्तर पर कंट्रोल रूम और मंडीवाइज शिकायत निवारण करने कमेटियां बनाईं गई हैं। शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। 

error: Content can\\\'t be selected!!