पैरालंपिक: निशानेबाजी में हरियाणा के लाल ने जीता कांस्य पदक, 2.5 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देगी हरियाणा सरकार

CHANDIGARH: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो में चल रहे पैरालम्पिक खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 2.5 करोड़ रुपए   पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो पैरालम्पिक में पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना सिंहराज अधाना के दृढ़संकल्प का परिणाम है। उन्होंने हरियाणा वासियों के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति के अनुसार पैरालंपिक खिलाडियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह समान पुरस्कार, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने सिंहराज अधाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

error: Content can\\\'t be selected!!