74 वर्ष के हुए पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस ने लगाया लंगर, मिठाइयां बांटीं

CHANDIGARH, 16 JULY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल का 74 वां जन्मदिन बड़े जोश व उत्साह के साथ मनाया और सुंदर शहर चण्डीगढ़ की प्रगति और विकास में उनके अपार योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने संसद सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शहर में 1800 पार्कों के विकास और रखरखाव में उनकी भूमिका और शहर को स्वच्छता के मामले में देश में शीर्ष स्थान तक पहुंचाने में बंसल की भूमिका की सराहना की।

इस मौके पर आज दोपहर कांग्रेस भवन, सेक्टर 35 चंडीगढ़ में एक लंगर का आयोजन भी किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमजोर वर्ग के लोगों के साथ दोपहर का भोजन किया। बंसल को बधाई देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुबह से ही बंसल के आवास के सामने लाइन लगी हुई थी। इस मौके पर कांग्रेसी मिठाइयां बांटते नजर आए।

error: Content can\\\'t be selected!!