वार्ड-20 में BJP पार्षद देवशाली के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण

CHANDIGARH: वार्ड नंबर-20 के भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हरितालिका  तीज के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विकास गुगनानी,  मुकेश चनालिया, प्रकाश गोसाईं, विजय राणा, गौरव  ठाकुर, गुरमीत, परमजीत सिंह, विराज मौर्या, अली, सौरभ, अमित शर्मा, महिंदर बिष्ट आदि उपस्थित थे। 

देवशाली ने कहा कि जिस प्रकार से देश में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में पौधरोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है क्युंकि बढ़ते प्रदूषण के साथबीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से ही हम पर्यावरण को बचाने और अपनी सेहत को ठीक रख पाने में  सक्षम हो पाएंगे। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम प्राकृतिक रूप से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त सतबीर सिंह ठाकुर ने मंडल की टीम के साथ आसपास मौजूद लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!