महिला काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में जुटीं चंडीगढ़ ट्राइसिटी की कवियत्रियां

CHANDIGARH: साहित्यकार नरेश नाज द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच की चंडीगढ़ इकाई ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि महिला काव्य मंच की अध्यक्ष सुश्री मधु मधुमन एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक मंच हरियाणा के संरक्षक गणेश दत्त ने किया।

महिला काव्य चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा की अध्यक्षता एवं महिला काव्य मंच चंडीगढ़ ट्राइसिटी की अध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव के सानिध्य में हुई इस काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण करके संगीता शर्मा कुंद्रा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।

इस गोष्ठी में श्रीमती सुनीता गर्ग, नीरू मित्तल ‘नीर’, चंद्रकला जैन, आभा मुकेश साहनी, माधुरी शर्मा मधुर, नीरजा शर्मा, डॉ. प्रज्ञा शारदा, सुनीता नैन, संगीता राय, हरविंदर भंगु, परमिंदर सोनी, मोहिनी सचदेवा, मोहिनी मदान, डॉ. सुनीत मदान, सुनीता सिंह, मंजू बिसला, नलिनी उप्पल, सरोज चोपड़ा, राशि श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव, संगीता शर्मा कुंद्रा, रेणु अब्बी ‘रेणू’, मधु मधुमन और गणेश दत्त ने काव्य पाठ किया। तत्पश्चात संगीता शर्मा कुन्द्रा ने अध्यक्षीय भाषण देकर अपनी रचना का सस्वर पाठ किया एवं सभी अतिथियों व कलमकारों का कार्यक्रम की सफलता में योगदान के लिए धन्यवाद किया। महिला काव्य मंच की चंडीगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष मनोरमा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

error: Content can\\\'t be selected!!