वागीश्वरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जुटे चंडीगढ़ के कवि-कवियत्री, नृत्यांगना व गायक

CHANDIGARH, 21 APRIL: वागीश्वरी: ए ग्रुप ऑफ आर्टहॉलिक्स ने मनीमाजरा स्थित होटल सॉलिटेयर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शहर के जाने-माने कवि कवियत्रियों, नृत्यांगनाओं एवं गायकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉलीवुड-बॉलीवुड के अवार्ड विनिंग निर्देशक सुनील बब्बर ने की। इस दौरान विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित प्रख्यात समाजसेवी केके शारदा और स्टेट अवार्डी लेखक प्रेम विज, उद्योगपति, कवि और समाज सुधारक आरपी मल्होत्रा, डॉ. आईएस कंग, डॉ. सुधांशु, नृत्यांगना उदिती दुबे एवं कवियत्री प्रिया वरुण कुमार विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कौरा ने किया।

इस दौरान गुलशन सोनी, नवीन धीमान, जयदीप सिंह, निर्मलजीत सिंह, लिली गुप्ता, एसपी दुग्गल, नरेश गौतम, राजेश कंवर, दिया सिंह, आरसी दास, इंदु बाला, नैंसी, हरजिंदर सिंह, राजिंदर गुप्ता, डॉ. गुरप्रताप सिंह, दीपक वर्मा, कुलदीप, कैलाश भारद्वाज, याशी शर्मा, डॉ. संजीत सिंह सोढी आदि ने गीत गाकर सबका मन मोह लिया। अंत में ग्रुप की संस्थापिका डॉ. मंजू चौहान ने सभी को सम्मानित कर धन्यवाद किया।

error: Content can\\\'t be selected!!