राजनीतिक नेता अहंकार त्यागें और विनम्रता अपनाएंः सत्यपाल जैन

भगवान विश्वकर्मा पूजा के मौके पर चंडीगढ़ की कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन ने सैक्टर 44-45 के लेबर चौक पर किया मजदूर रैली का आयोजन

Lord Vishwakarma Puja CHANDIGARH, 26 OCTOBER: चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कहा है कि भगवान विष्वकर्मा जयंती तथा मजदूर दिवस के अवसर पर राजनीतिक नेताओं को सबसे बड़ा संदेश यही होगा कि वे अंहकार एवं पद के नशे को त्यागें व विनम्रता एवं समर्पण को अपनी जीवन शैली का अंग बनाएं। जैन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विकास और निर्माण के प्रतीक हैं तथा उनके करोड़ों अनुयायियों, जो कि मेहनतकश गरीब मजदूर हैं, में अंहकार एवं व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। उन्होंने समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जैन आज सैक्टर 44-45 के लेबर चौक पर चंडीगढ़ की कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह के सम्बन्ध में आयोजित विशाल मजदूर रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस रैली में शहर के विभिन्न भागों से हजारों गरीब मजदूरों ने भाग लिया। सत्यपाल जैन ने कहा कि एक गरीब मेहनतकश मजदूर चाहे किसी भी दशा में हो, कभी भी अहंकार में नहीं आता तथा जीवन में सदैव विनम्रता अपनाकर रखता है। दुर्भाग्य से आज के दौर के नेताओं में अंहकार बढ़ता जा रहा है, जिससे उनकी विनम्रता कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं को गरीब मजदूरों से सबक सीखते हुए अहंकार को त्यागना और विनम्रता को अपना चाहिए तथा अपने व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर ईमानदारी से अपना दायित्व निभाना चाहिए।

जैन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा मेहनतकश लोगों के मसीहा हैंस जिन्होंने अपने अनुयायियों को ईमानदारी और सादगी से राष्ट्र निर्माण में लगे रहने के लिए प्रेरणा दी। समाज में हुई आर्थिक उन्नति में इन गरीबों को भी बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। इस रैली में यूनियन नेताओं पूर्व पार्षद राम लाल, गोपाल शुक्ला, अवध राज चौहान, शोभा राम, रवि दुबे, रामप्रीत चौहान, गौतम राय, सोनी गोयल, जोगेन्द्र प्रसाद, राजेश, ललित, हरि राम चौहान, आरके मिश्र और श्रीमती चन्द्रावती शुक्ला सहित विभिन्न मजदूर नेताओं ने भी भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!