प्रीति केसरी बनीं पंजाब कांग्रेस कमेटी की सचिव

CHANDIGARH: पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रीति केसरी को पंजाब कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। प्रीति केसरी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त होने पर श्रीमती सोनिया गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, हरीश चौधरी और सरदार नवजोत सिंह सिद्धू का धन्यवाद किया।

प्रीति केसरी ने इस अवसर पर कहा कि वह पूरी लगन और निष्ठा के साथ पंजाब में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रीति केसरी इससे पहले चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं और वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में काम कर रही हैं। प्रीति केसरी के पति हरमेल केसरी भी चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तथा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में हरमेल केसरी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं।

प्रीति केसरी को पंजाब कांग्रेस कमेटी सचिव के पद पर नियुक्ति का पत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने सौंपा।

error: Content can\\\'t be selected!!