बापूधाम में किया गया आयोजन
CHANDIGARH, 19 MAY: आम आदमी पार्टी (AAP) की एक महत्वपूर्ण जनसभा का आयोजन बाल्मीकि धर्मशाला, बापूधाम में किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने नागरिकों को संबोधित किया। इस सभा में 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर सांझा किया।
सभा में लोगों ने जर्जर और टूटी सड़कों की स्थिति, बेहद खराब जल आपूर्ति व्यवस्था, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में भारी देरी, ठेकेदारों द्वारा काम से हटाए जाने की शिकायतें,
महिलाओं की सुरक्षा व बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने उपस्थित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी इन सभी गंभीर समस्याओं को संबंधित मंचों पर मजबूती से उठाएगी और समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार गोपाल, संदीप कुमार, सुशील कुमार, सिकंदर खान सहित आम आदमी पार्टी की वॉलंटियर टीम मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने पार्टी के प्रयासों की सराहना की और बदलाव की उम्मीद जताई।

