PUNJAB: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

Congress MP Santokh Singh Chowdhary passed away CHANDIGARH, 14 JANUARY: राहुल गांधी के नेतृत्व में इन दिनों पंजाब में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभी कुछ देर पहले जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अचानक निधन हो गया। हालांकि यात्रा लगातार जारी है लेकिन इस घटनाक्रम से पंजाब के कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद आज सुबह ही हिमाचल के लिए पंजाब में लुधियाना से फिर शुरू हुई थी। जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी इस यात्रा में साथ चल रहे थे। अचानक करीब आधे घंटे पहले सांसद संतोख सिंह चौधरी को एक एंबुलेंस में अस्पताल लेकर जाते हुए देखा गया। इसके कुछ देर बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। तब तक सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चला था। इसके कुछ मिनटों बाद ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक जताया। साथ ही इसमें उन्होंने जिक्र किया कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को दिल का दौरा पड़ा था।

error: Content can\\\'t be selected!!