पंजाब विजीलैंस ने 5000 रुपए रिश्वत लेते एएसआई  को रंगे हाथ गिरफ्तार किया 

CHANDIGARH, 14 APRIL: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पुलिस थाना, हरियाणा, जि़ला होशियारपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर-लोकल रैंक (ए.एस.आई.) राजिन्दर सिंह को 5000 रुपए रिश्वत माँगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी को बस्सी नौं हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के खि़लाफ़ हरियाणा थाने में दर्ज एक केस का अदालत में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने की माँग की।  

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जाँच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 

error: Content can\\\'t be selected!!