19 में से 16 सीटों पर दर्ज की जीत
CHANDIGARH, 2 SEPTEMBER: पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (PUTA) के आज हुए चुनाव में नौरा-मृत्युंजय टीम ने लगातार 9वीं बार जीत हासिल की। 19 उम्मीदवारों में से टीम 16 सीटों पर विजयी रही।
नवनिर्वाचित PUTA अध्यक्ष अमरजीत सिंह नौरा और सचिव मृत्युंजय कुमार ने एक बार फिर PUTA की सेवा का अवसर देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि PUTA शिक्षक समुदाय के कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।
नवनिर्वाचित PUTA कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमरजीत सिंह नौरा, उपाध्यक्ष सिमरन कौर, सचिव मृत्युंजय कुमार, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार को चुना गया है। एग्जीक्यूटिव ग्रुप-1 में गौतम बहल, खुशप्रीत सिंह बराड़, नितिन अरोड़ा, सुमीधा सिंह, एग्जीक्यूटिव ग्रुप-2 में अरुण बंसल, जसप्रीत कौर, रजत संधीर, विजय कुमार, एग्जीक्यूटिव ग्रुप-3 में अनुपम बाहरी, अमिता सरवाल, दीपक कुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव ग्रुप-4 में केशव मल्होत्रा और एग्जीक्यूटिव ग्रुप-5 में रजनी को निर्वाचित घोषित किया गया है।

