वाल्मीकि कल्याण कमेटी मनीमाजरा के प्रधान राजिंदर कुमार रांझा कई समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल हुए

CHANDIGARH: वाल्मीकि कल्याण कमेटी मनीमाजरा के प्रधान राजिंदर वाल्मीकि कल्याण कमेटी मनीमाजरा के प्रधान राजिंदर कुमार रांझाकुमार रांझा आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरि, ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी, सुरजीत ढिल्लों, मलकीत सिंह,संजीव गाबा की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी प्रदेश के गरीब, कमजोर, वंचितों की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ रही है। पार्टी उनके अधिकारों के संरक्षण और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आप लोग इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं, निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी अपने संघर्ष में सफल होगी।

error: Content can\\\'t be selected!!