रजनी ठाकुर चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की संयोजक बनीं

CHANDIGARH, 13 FEBRUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से तथा मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन से सलाह कर रजनी ठाकुर को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया है।

रजनी काफी समय से भाजपा के आईटी व सोशल मीडिया विभाग से जुड़ी हुई हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने रजनी ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि इस नियुक्ति से भाजपा महिला मोर्चा को मजबूती मिलेगी व रजनी ठाकुर पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रूबी गुप्ता व नेहा अरोड़ा तथा भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहिंद्र निराला, सह संयोजक मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!