पूर्व मेयर कमलेश बनारसीदास ने शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी से की मुलाकात, विद्यालय को इंग्लिश मीडियम में बदलने का आग्रह किया
शिक्षा सचिव ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्ष में यह विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा
CHANDIGARH, 27 SEPTEMBER: चंडीगढ़ की पूर्व मेयर कमलेश बनारसीदास ने रामदरबार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ यूटी के शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती प्रेरणा पुरी से मुलाकात कर रामदरबार कॉलोनी फेज-1 स्थित गवर्नमेंट हाईस्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदलने का आग्रह किया।
कमलेश बनारसीदास ने कहा कि यदि इस क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा मिलेगी तो वे भी शहर के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो सकेंगे और उनका भविष्य अधिक उज्ज्वल होगा। शिक्षा सचिव श्रीमती प्रेरणा पुरी ने कमलेश बनारसीदास के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्ष में रामदरबार फेज-1 का स्कूल मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

