भारतीय रेल बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न का चंडीगढ़ आने पर हुआ भव्य स्वागत

CHANDIGARH: भारतीय रेल बोर्ड (Indian Railways) की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न का आज चण्डीगढ़ आने पर रेलवे स्टेशन (Chandigarh Railway Station) पर BJP महासचिव रामबीर, चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश की महासचिव रूबी गुप्ता एवं BJP नेता गुरप्रीत सिंह हैप्पी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ा बजाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर आवभगत की।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा नेता रिंकू सिन्हा एवं अन्य भाजपा नेता विकी शेरा व रेनू बाला आदि भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि रमेश चंद रत्न यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के आए हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!