Ukraine में फंसे चंडीगढ़ के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के संबंध में प्रदेश भाजपा ने बनाई समिति, हैल्पलाइन नंबर किया जारी

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बबला को बनाया समिति का अध्यक्ष

CHANDIGARH, 28 FEBRUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ के छात्रों और अन्य लोगों को सुरक्षित वापस लाने के संबंध में एक समिति का गठन किया है और एक 24X7 हेल्पलाइन नंबर भी आज जारी किया। इस समिति का अध्यक्ष पूर्व पार्षद देविंदर सिंह बबला को बनाया गया है, जबकि हरिंदर स्लच संयोजक भाजपा एनआरआई विभाग, अधिवक्ता रुचि सेखरी, नरेश अरोड़ा प्रवक्ता भाजपा चंडीगढ़ और जसमनप्रीत सिंह पार्षद इसमें सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। चंडीगढ़ निवासी हेल्पलाइन नंबर 8699999599 पर संपर्क कर सकते हैं, जो 24X7 उपलब्ध होगा।

अरुण सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यूक्रेन में भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। रोमानियाई सीमाओं तक पहुंचने वाले छात्रों के साथ यहां पहले ही 5 उड़ानें उतर चुकी हैं। पोलैंड और स्लोवेकिया की सीमाओं पर भी सुविधाएं बनाई जा रही हैं।

मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजीजू, जनरल वीके सिंह व्यक्तिगत रूप से निकासी और एयरलिफ्टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए वहां जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को यूक्रेन  में फंसे लोगों के परिवारों को अच्छी तरह से सूचित रखने की सलाह दी है और साथ ही राज्य और संबंधित जिला स्तरों पर समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के साथ एक टीम गठित करने और उन्हें व्यापक रूप से प्रचारित करने का निर्देश दिया है। छात्रों के परिवारों से संपर्क करें और निकासी के संबंध में सरकार के प्रयासों के बारे में उन्हें सूचित करके उनका मनोबल बनाए रखें।

अरुण सूद ने कहा कि हमेशा की तरह मीडिया और विपक्षी दलों का एक वर्ग झूठी कहानी गढऩे की कोशिश कर रहा है। इसका डटकर
मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने वंदे भारत मिशन के माध्यम से इराक, यमन, अफगानिस्तान और कोरोना संकट के दौरान ऐसी स्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला है। समन्वय के लिए एक समर्पित ट्विटर हैंडल @opganga बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े इन गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!