चंडीगढ़ Congress में छाबड़ा समर्थकों के इस्तीफे जारी: अब ब्लॉक अध्य्क्ष समेत 7 पूर्व पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी, जानिए क्या कहा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में पूर्व अध्य्क्ष प्रदीप छाबड़ा के पार्टी छोड़ने के बाद उनके संमर्थकों के इस्तीफों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रवीण दुग्गल विशु, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एसके शिंगारी, पूर्व ज़िला महासचिव पूजा घई, ब्लॉक अध्य्क्ष वीना खारी,पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष राकेश सोनी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक व जिला अध्य्क्ष दमनप्रीत सिंह बादल, पूर्व ज़िला महासचिव सुखविंदर सुखा ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्य्क्ष सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में इन कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि आज चंडीगढ़ कांग्रेस में सुभाष चावला के प्रधान बनने के बाद से ही पार्टी में अराजकता का माहौल है। कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में खत्म होती जा रही है। पुराने कार्यकर्ता व पूर्व अध्य्क्ष तक को पार्टी मीटिंग में न बुला कर बाकी लोगो से उनकी बेइज्जती तक करवाई जाती है तो आम वर्कर का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इन हालात में उनका पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता।
इसलिए उनका कांग्रेस से इस्तीफा तत्काल रूप से स्वीकार किया जाए।

error: Content can\\\'t be selected!!