नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: दीप्ति रावत

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में पहुंची राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक वीरवार को सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम् में हुई। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने विशेषतौर पर शिरकत की। दीप्ति रावत ने महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें नगर निगम चुनाव में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

ये बैठक भाजपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद सुनीता धवन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कैलाश चंद जैन भी उपस्थित थे। उनके अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मेयर पूनम शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा व रूबी गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।  

दीप्ति रावत ने बैठक के दौरान कहा कि नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जहां महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और महिलाओं ने भी हर मोर्चे पर अपनी भागदारी दिखाई है। इसलिए आने वाले चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़कर सामने आना होगा और हर वार्ड में पार्टी की गतिविधियों में शामिल होना होगा। दीप्ति रावत ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी कैलाश चंद जैन ने संगठनात्मक दृष्टि से दिशानिर्देश दिए व चुनाव में महिलाओं को काम करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन ने शहर में महिला मोर्चा द्वारा अब तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निगम चुनाव में भी महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता भाजपा को जीत दिलाने के लिए जी-जान से मेहनत करेगा व सभी 35 के 35 वार्डों में भाजपा का परचम लहराएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!