रोशनलाल बडोनी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

CHANDIGARH, 16 AUGUST: देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रोशनलाल बडोनी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व भाजपा कार्यकारिणी  सदस्य बीएस बिष्ट ने बडोनी व उनकी टीम को पटके पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद बडोनी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की तिरंगा रैली में भाग लिया। रोशनलाल बडोनी के साथ विजय राणा, रामस्वरूप बडोनी, खेम चंद, श्रीचंद, सरदार सुरेन्द्र सिंह, बलबीर बागड़ी, कमल सिंह पंवार, बीडी उनियाल व अन्य कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

error: Content can\\\'t be selected!!