सत्यपाल जैन ने मूक बधिर संस्था के साथ मनाई गांधी जयंती

चंडीगढ़ के पूर्व सांसद ने जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने पर दिया जोर

CHANDIGARH, 2 OCTOBER: चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ने जो सन्देश भारतवासियों को दिए, उनमें एक महत्वपूर्ण सन्देश यह भी था कि व्यक्ति सदैव उन लोगों की मदद करने को तत्पर रहे, जिन्हें इस की सख्त जरूरत है तथा जो उतने भाग्यशाली नहीं हैं, जितने कि आप हैं।

जैन आज सैक्टर 16 के रोज गार्डन में उत्तर भारत की मूक एवं बधिर लोगों की संस्था ‘नॉर्थ जोन चंडीगढ़ डैफ सोसाइटी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे, जो इस संस्था द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। सत्यपाल जैन तथा संस्था के विभिन्न सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर फूल मालाएं आर्पित की तथा संस्था ने जैन को महात्मा गांधी का चित्र भेंट किया। सत्यपाल जैन ने कहा कि भगवान ने कुछ लोगों को जीवन की हर सुविधा नहीं दी है लेकिन इस कमी को चुनौती मानकर जिस तरह से यह संस्था अपने सदस्यों की मदद कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के प्रति समाज की सोचने की मानसिकता बदलने की जरूरत है, ताकि समाज अपने व्यवहार से ऐसे एक भी व्यक्ति को किसी भी कमी का अहसास न होने दे।

error: Content can\\\'t be selected!!