सावन की बहार: Chandigarh में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

चाहे अपाहिज हों या कैंसर से जूझ रहे हों, मन का उल्लास जगाए रखें, त्यौहार मानते रहेंः अंजू भाटिया 

CHANDIGARH: सोशल एक्टिविस्ट अंजू भाटिया, जो कि मल्टीपल स्क्लेरोसिस से 20 सालों से पीड़ित हैं व लंबे अरसे तक बेड रिडन रही हैं, जिनका रेटिना डैमेज होने से विजन भी काफी कम है; ने अपने दृढ़ आत्मविश्वास व योगासनों द्वारा अपने आप को फिर से अपने पैरों पर खड़ा किया व अपने नवर्जित उत्साह व उल्लास को अपनी सहेलियों को भी दिखाने व सन्देश देने हेतु  अंजू की ओर से तीज का त्योहार चंडीगढ़ में उत्साह पूर्वक मनाया गया। सावन की आई बहार, सावन की मल्हार…, झूले पड़ गये आम के बाग में… जैसे तीज के गीतों की धुन पर तीज उत्सव के रंग में महिलाएं झूमती दिखाई दीं। तीज का त्योहार मनाने यहां पहुंची महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और रंग बिरंगी चूड़ियां पहनी।

तीज के गीतों पर महिलाएं झूमती दिखाई दीं और महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी। मंगल गीत गाए गए तो घेवर भी खिलाया गया। तीज उत्सव में पहुंची रितु गर्ग व अंजू भाटिया ने कहा कि तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है।

पराग व सुखप्रीत ने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में जान फूंक देती हैं। । महिलाओं ने देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कई महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाकर दिल जीत लिया। महिलाओं ने डांडिया, हरियाणवी लोक नृत्य व पंजाबी गिद्दा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। रंगीन साड़ियां पहने, मेहंदी लगाए हाथों के साथ तीज उत्सव मनाया।

error: Content can\\\'t be selected!!