चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में हुआ शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन
CHANDIGARH, 19 JANUARY: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी लाजवंती झा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर आशा जसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चन्द जैन, सुनीता धवन, एनजीओ सेल के प्रभारी प्रेम कौशिक, संयोजक अजय सिंगला, सहसंयोजक अजय कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं व एनजीओ सेल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लाजवंती झा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए के केंद्र सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पिछले नौ वर्षों में जिन महिलाओं को चंडीगढ़ में वित्तीय व प्रशासनिक लाभ मिले हैं, उनके साथ संपर्क स्थापित करके उनका सहयोग हासिल किया जाए।

प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि देश में कार्यरत गैर सरकारी संगठन और सेल्फ हेल्प ग्रुप ऐसा माध्यम है जिनका देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। मोदी सरकार ने इन संगठनों और सेल्फ हेल्प ग्रूप्स के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं को लोगों तक पहुंचने में ये संगठन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा चंडीगढ़ के विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ के सदस्यों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का प्रण लिया।

