AAP के सीनियर नेता जसपाल सिंह सोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ

सोनी ने लगाया आम आदमी पार्टी पर पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शहर में सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के आम आदमी पार्टी में जाने के बाद छाबड़ा के समर्थक कांग्रेसी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं तो अब आम आदमी पार्टी से भी कांग्रेस में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज चंडीगढ़ कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह सोनी ने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि आज जसपाल सिंह सोनी जो कि सीनियर नेता थे आम आदमी पार्टी के आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी जसपाल सिंह सोनी और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का तहे दिल से कांग्रेस पार्टी में स्वागत करती है। मुख्य रूप से मनीष बंसल और वैभव वालिया जो यूथ कांग्रेस के प्रभारी है इस मौके पर मौजूद थे।

इस मौके पर जसपाल सिंह सोनी ने बताया कि अब आम आदमी पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की कदर नहीं रही है। अब आम आदमी पार्टी सिर्फ अपने कुछ नेताओं के स्वार्थ और मतलब की पार्टी रह गई है। पुराने कार्यकर्ताओं को भूलकर जो लोग चंद दिन पहले पार्टी में जुड़े हैं उन पर विश्वास पार्टी के नेता द्वारा जताया जा रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!