सेवा ही संगठन अभियान: भाजपा ने मोदी किचन से 542 कोरोना संक्रमितों को पहुंचाया भोजन, जानिए और क्या-क्या मदद उपलब्ध करा रही पार्टी

CHANDIGARH: सेवा ही संगठन अभियान पार्ट-2 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में शुरू की गई मोदी किचन से कोरोना संक्रमित परिवारों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम में आज 83 परिवारों को 212 पैकेट खाने के पहुंचाए । आज तक कुल 542 लोगो को खाना पंहुचाया गया है।

इस किचन में आज भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता, नेहा अरोड़ा ,जिलाध्यक्ष यशोदा कोशियारी, गीता शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह, अभिनव शर्मा, तथा व्यपार प्रकोष्ठ के संजीव ग्रोवर ने खाना पैक करवा कर घरों तक पहुंचाने में सहयोग किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के दिशा-निर्देश में कोरोना संक्रमित परिवारों की सहायता हेतु चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान पार्ट-2 चलाया जा रहा
है ।

इस अभियान के तहत संक्रमित परिवारों को खाना पहुंचाने के अलावा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की देखरेख में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। प्रिंस बन्दूला द्वारा मरीजों के लिए बेड, दवाइयां, इंजेक्शन, वेंटिलेटर सहित हर प्रकार की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। अमित राणा द्वारा मूवमेंट पास तथा प्रशासनिक कार्य में सहायता की जा रही है। डॉ. हुकुमचंद द्वारा इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह द्वारा प्लाज्मा व रक्तदान का प्रबंध किया जा रहा है, जबकि करियाना, फल व सब्जी तथा अन्य घरेलू वस्तुओं की व्यवस्था प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन द्वारा की जा रही है। मास्क व सैनिटाइजर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता धवन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश सचिव अनुप गुप्ता कोरोना से जिंदगी हार चुके मरीजों के अंतिम संस्कार में सहायता कर रहे हैं तथा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के लिए उपाध्यक्ष रामलाल की जिम्मेवारी लगाई गई है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद कहा कि पार्टी के कर्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्यो में लगे हुए हैं और आगे भी जब तक जरूरत महसूस की जाएगी, तब तक सभी सेवाएं जारी रहेंगी तथा पार्टी कार्यकर्ता सेवा के कार्य करते रहेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!