Seva Pakhwada: पांचवें दिन चंडीगढ़ भाजपा ने अमृत सरोवर की सफाई का अभियान चलाया

भाजपाइयों ने सारंगपुर में सफाई मुहिम के अलावा पौधारोपण भी किया

PM Modi’s birthday celebration CHANDIGARH, 21 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (Prime Minister Narendra Modi’s birthday) के उपलक्ष में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के पांचवें दिन आज भाजपा कायकर्ताओं ने अमृत सरोवर की सफाई का अभियान चलाया।

भाजपा प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह सरां के नेतृत्व में पौधारोपण करते भाजपाई।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव सारंगपुर स्थित अमृत सरोवर की सफाई की तथा आसपास भी सफाई अभियान चलाया व पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक देवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह सरां, जिला अध्यक्ष सतेंदर सिंह सिद्धू, कार्यक्रम संयोजक दिलीप सिंह उर्फ सोनू सरपंच तथा पार्षद कुलजीत सिंह संधू, जिला उपाध्यक्ष स्वराज उपाध्याय के अलावा मंडल अध्यक्ष, जिला मंडल व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व सरपंच साधु सिंह, पूर्व सरपंच हरभजन सिंह, गुरिंदर सिंह पंच, लखमीर सिंह नंबरदार, गुरदीप कौर पंच, जिला महामंत्री दीपक उनियाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री अनिल मसीह आदि भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!