प्रेम विज सहित सात साहित्यकार सम्मानित

CHANDIGARH, 27 DECEMBER: साहित्य कलश पब्लिकेशन पटियाला द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस में काव्य गोष्ठी के अलावा दो काव्य संकलन, 17 मौलिक पुस्तकें तथा  वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज सहित सात साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया उनमें प्रेम विज, बाल कृष्ण गुप्ता सागर, गायक आशु सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, डा. प्रतिभा माही, डा.  प्रद्युम्न भल्ला, व राकेश बैंस हैं। संस्था के संस्थापक सागर सूद संजय तथा पुरस्कार देने वालों ने नकद राशि, नारियल, मोती की माला, गिफ्ट, एवं शाल देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि प्रेम विज की हिंदी की भिन्न विधायों में 20 पुस्तकें  प्रकाशित हो चुकी हैं।  चार विश्वविद्यालयों ने इनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर शोध कार्य कराया है। पंजाब सरकार, भाषा विभाग पंजाब व चंडीगढ़ साहित्य अकादमी सहित अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित है।

error: Content can\\\'t be selected!!