भाजपा को झटका: तेज-तर्रार नेता विंध्याचल यादव कांग्रेस में शामिल

CHANDIGARH: रामनगर मौलीजागरां पार्ट-2 नया वार्ड नंबर-9 में आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कॉलोनी सैल की तरफ से नए साल के उपलक्ष्य में एवं कॉलोनी की समस्याओं को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनियों में ठीक-ठाक असर रखने वाले तेज-तर्रार भाजपा नेता विंध्याचल यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी के प्रयासों से कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शशि शंकर तिवारी ने फूल-माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। सभी नेताओं ने कहा कि विंध्याचल यादव जैसे धार्मिक, समाजसेवक, गरीब, बेसहारा लोगों का साथ देने वाले व्यक्ति की कांग्रेस में ही जरूरत है।

तमाम जनसमस्याओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया
कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कॉलोनी सैल में संतोष तिवारी, बबलू यादव, उमा शंकर यादव, ललित सिंह, विनोद कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पार्कों में सफाई व्यवस्था न होने, मकानों की किस्त जमा करने की समस्या, बिजली, पानी के रेट बढऩे आदि के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से समस्या ही समस्या है और हंगाई ही महंगाई है।

जब तक भाजपा को सत्ता से नहीं हटाया जाएगा, समस्याएं रहेंगी: शशिशंकर तिवारी
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शशि शंकर तिवारी ने कहा कि असल में आज पूरे देश में किसान, मजदूर, दिहाड़ीदार सभी तंग हैं और समस्या की जड़ है भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से लेकर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को जब तक सत्ता से बाहर नहीं किया जाएगा, तब तक समस्या ही समस्या रहेंगी।

कार्यक्रम में यह नेता रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस कॉलोनी सैल के अध्यक्ष मुकेश राय, पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण, सरदार हरजिंदर सिंह बावा, पार्षद सतीश कैंथ, श्री पाल वर्मा, स्थानीय नेता दूधनाथ यादव, भोला प्रसाद, अरुण, रहमतुल्ला, जीवालाल, आशीष, कुलदीप, मीना, रजनी देवी, रमेश कुमार, रफीक अली, ललित, विजेंद्र, माली राम, विनोद यादव, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!