श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ ने निकाली विशाल शोभायात्रा

CHANDIGARH, 21 JANUARY: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ ने एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभा यात्रा श्री बालाजी प्रचार मण्डल चण्डीगढ के कार्यालय सेक्टर 32-सी से प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32-ए और मार्केट से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32-डी में पहुंचकर सम्पन्न हुई। लोगों ने रास्ते में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत कर राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की।

इस अवसर पर श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ की कार्यकारिणी के सदस्य सुनील अरोड़ा, रजनेश चन्द्र, राजकुमार गर्ग, पिंका पराशर, शैलेन्द्र शैली, संदीप कम्बोज, सुभाष गलहोत्रा, सुमित अग्रवाल, राज मोहन ढल, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32-डी की कार्यकारिणी के केवल कृष्ण, रमेश बजाज एवं सभी सदस्य तथा प्राचीन हनुमान मंदिर सेक्टर 32-ए की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!