श्री माता वैष्णो देवी सेवादल चंडीगढ़ की 13वीं निशुल्क सालाना यात्रा धूमधाम से रवाना, इस बार 9 बसों में गया 500 श्रद्धालुओं का जत्था

CHANDIGARH: श्री माता वैष्णो देवी सेवादल चंडीगढ़ की ओर से 13वीं माता वैष्णो देवी यात्रा आज रात को धूमधाम से रवाना हो गई। सेक्टर 49-ए के मार्केट से इस यात्रा को मेयर रविकांत शर्मा, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्य्क्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, क्षेत्रीय भाजपा पार्षद हीरा नेगी और प्रमुख समाजसेवी प्रदीप बंसल ने झंडी दिखाकर जय माता दी के जय घोष के साथ रवाना किया। इस मौके पर एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

श्री माता वैष्णो देवी सेवादल चंडीगढ़ के प्रमुख चिराग अग्रवाल ने बताया कि सेवादल की ओर से हर साल नवंबर में माता वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क होती है। अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल कोरोना के चलते लगी बन्दिशों के कारण सेवादल की केवल वर्किंग कमेटी के सदस्यों की एक बस गई थी। अब कोविड प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद इस यात्रा के लिए माता वैष्णों देवी के भक्तों ने एक बार फिर भारी उत्साह दिखाया। लिहाजा, इस बार 500 श्रद्धालुओं का जत्था 9 वातानुकूलित स्लीपर बसों के जरिए ले जाया गया है। चिराग अग्रवाल ने बताया कि अगले साल पुनः माता वैष्णो देवी यात्रा ले जाने के संकल्प के साथ इस साल की यात्रा 15 नवम्बर को सेक्टर 49 ए चंडीगढ़ लौटकर सम्पन्न होगी। इस यात्रा के आयोजन में सेवादल की प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों विकास गुरु, संजीवन गुरु, रमन गुप्ता, विकास गुप्ता, राजीव सहदेव, अशोक तायल, प्रहलाद वासुदेवा, संजय शर्मा, जोगिंदर गोयल, साहिल चावला, जतिन सूद, सुनील छाबड़ा, देविंदर गुप्ता, कपिल नागपाल, अंकित चावला आदि का विशेष योगदान रहा।

error: Content can\\\'t be selected!!