श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति ने चण्डीगढ़ के तीन लाख घरों में निमंत्रण भेजने का महाभियान शुरू किया

CHANDIGARH, 1 JANUARY: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति, चण्डीगढ़ द्वारा तीन लाख घरों में निमंत्रण भेजने के कार्य का अभियान पूरे चण्डीगढ़ में पूरे उत्साह से शुरू हो गया है, जिसमें अयोध्या से विधिवत पूजित अक्षत, पत्रक व प्रभु राम जी के चित्र सभी घरों को भिजवाए जा रहे हैं। 

समिति के चंडीगढ़ संयोजक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे चण्डीगढ़ को सौ बस्तियों में बांटा गया है जिनमें कार्यकर्ता जोशोखरोश से उक्त सामग्री घर-घर पहुँचा रहे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!