प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर-32 में चल रही श्री शिव पुराण कथा का हवन-यज्ञ के साथ हुआ समापन

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

CHANDIGARH, 22 MAY: सेक्टर 32-ए चंडीगढ़ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्री शिव पुराण कथा का आज समापन हो गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मीडिया प्रभारी राजमोहन ढल ने बताया कि प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्री शिव पुराण कथा 14 मई से शुरू हुई थी। कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज ने रोजाना कथा के हर प्रसंग को इतने भावपूर्ण व सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज ने इस कथा के दौरान भगवान शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगम का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। तथा ही जीवन में पाप एवं पुण्य के महत्व को समझाया। भगवान शिव जी ने हनुमान रूप में कैसे जन्म लिया और कैसे उन्होंने भक्तों के कष्टों का निवारण किया, भगवान शिव जी कैसे मनोकामना पूर्ण करते हैं, यह भी बताया। इस अवसर पर श्री प्राचीन हनुमान मंदिर कमेटी के सभी सदस्य एवं विश्व हिन्दू परिषद की कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। कथा सुनने के लिए चंडीगढ़ ट्राइसिटी के श्रद्धालु रोजाना बड़ी संख्या में पहुंचे। आज सुबह 9 बजे मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ कथा का समापन हुआ। इसके पश्चात दोपहर को 1 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमे आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

error: Content can\\\'t be selected!!