डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज 22 मई तक करेंगे कथा वाचन
CHANDIGARH, 17 MAY: सेक्टर 32-ए स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्री शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 14 मई से शुरू हुई यह कथा 22 मई तक चलेगी। मीडिया प्रभारी राज मोहन ढल ने बताया कि कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज रोजाना सायं 4 से 7 बजे तक कथा का वाचन कर रहे हैं।

आज डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज ने भगवान भोलेनाथ के प्रसंग में शिव महिमा के बारे में समझाया व भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का वर्णन बहुत ही सुन्दर भजनों के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का वास कण-कण में है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ सती विवाह का प्रसंग भी सुनाया। कथा सुनने के लिए चंडीगढ़ ट्राइसिटी के भक्त रोजाना बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंच रहे हैं।

