पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड यूनिवर्सिटी) चंडीगढ़ के विद्यार्थियों को अब मिलेंगे विदेश में पढ़ाई करने के अवसर

कैंपस से ही अंतरराष्ट्रीय स्टडी व विज़ा वर्ल्ड की मिलेगी सुविधा

CHANDIGARH, 27 OCTOBER: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ (पैक) के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्टडी व विज़ा वर्ल्ड की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में पंचकूला स्थित आरबीए वीज़ा वर्ल्ड (रिलायेबल ब्रिज अब्रॉड) संस्था पैक का पार्टनर बना है।  

आरबीए वीज़ा वर्ल्ड (रिलायेबल ब्रिज अब्रॉड) की प्रबंध निदेशक अंजू शर्मा ने पैक में आयोजित एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा में वो ताकत है, जो मनुष्य को विश्व में कहीं भी जाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हर एजुकेटर स्वामी विवेकानंद द्वारा विश्व में शिक्षा के महत्व पर दिए गए वक्तव्य को याद अवश्य करता है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय पुलिस की आइकॉन डॉ किरण बेदी से काफी प्रभावित हुई थी, जब उन्होंने मुझे कॉलेज के समय सम्मानित किया था।

अंजू शर्मा ने कहा कि आज से 25-30 वर्ष पहले देश के विद्यार्थियों के पास विदेश में पढ़ाई करने के ज्यादा अवसर नहीं थे। उन्होंने भी विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था और इसी को देखते हुए उन्होंने निश्च किया था कि भविष्य में भारत के युवाओं का विदेशों में पढ़ाई करने का सपना अधूरा नहीं रहेगा। इसी कड़ी में उन्होंने आरबीए वीज़ा वर्ल्ड (रिलायेबल ब्रिज अब्रॉड) की स्थापना की। उन्होंने डॉ रामपाल ढांडा का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस संस्थान को खोलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान कनाडा, यूके, अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया व यूरोप में पढ़ाई करने के लिए जाने हेतु मार्गदर्शन करता है। प्रसिद्ध मोटिवेटर प्रीति चौधरी ने भी कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य, बी.ई. प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!