सुभाष चावला ने दिनेश झा को ब्लॉक नंबर-20 का कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चावला ने प्रदेश संगठन को और विस्तार देते हुए दिनेश झा को तत्काल प्रभाव से पार्टी के ब्लाक नंबर-20 (हल्लोमाजरा और बहलाना) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिनेश झा पूर्वांचल के बहुत ही सक्रिय नेता और ग्राम हल्लोमाजरा के पंच रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि दिनेश झा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। उनसे उम्मीद है कि वे हल्लोमाजरा और बहलाना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने में अपना अहम योगदान देंगे। चावला ने आज सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में दिनेश झा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्षद सतीश कुमार कैंथ भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!