टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के महान क्रांतिकारी अमर शहीद देव सुमन को दी श्रद्धांजलि

CHANDIGARH: टिहरी गढ़वाल बिकास परिषद चण्डीगढ़ ने आज उत्तराखंड के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद देव सुमन की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन सामुदायिक केंद्र सैक्टर 8 में किया।

श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, महेश इन्द्र सिंह सिद्धू सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम चण्डीगढ़, श्रीमती गुरबक्श रावत पार्षद नगर निगम चण्डीगढ़, ‌श्याम गोपाल महाराज, बी.एस.बिष्ट तथा उत्तराखंड की सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। परिषद के चेयरमैन कुन्दन लाल उनियाल ने अमर शहीद देव सुमन की जीवनी पर प्रकाश डाला। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने अमर शहीद देव सुमन को श्रद्धांजलि दी। बुद्धि चंद डोटियाल प्रधान ने समारोह में आए सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद किया। परिषद के महासचिव विजय रावत ने भी सभी का धन्यवाद किया।

error: Content can\\\'t be selected!!