विभिन्न मंदिरों की महिला मण्डलियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
CHANDIGARH, 12 MAY: श्री शाकम्भरी देवी मंदिर सेक्टर-43 में 32वें मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों की प्रतिष्ठित महिला मण्डलियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने भजन, मनोहारी नृत्य और संगीतमय गायन ने समस्त श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित टीवी कलाकारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां शाकम्भरी देवी का गुणगान कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। समस्त आयोजन मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को विशेष हवन, उपासना, अलंकरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने सपरिवार भाग लिया। भक्ति और भावनाओं से ओतप्रोत यह समारोह मां के श्रीचरणों में अर्पित एक अनुपम भेंट सिद्ध हुआ।
इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के लिए पार्षद श्रीमती प्रेमलता, पैटर्न कृष्ण कुमार शारदा, अध्यक्ष भूषण शर्मा, प्रधान प्रहलाद दत्त वशिष्ठ, शिवन रैना, रामकुमार शर्मा , राजकुमार शर्मा , शशि समेत मंदिर कमेटी तथा मंदिर कीर्तन मंडली का विशेष योगदान रहा।

