गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए: मेयर रविकांत शर्मा

राष्ट्रपिता का शहीदी दिवस गांधी स्मारक भवन में प्रायश्चित एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

CHANDIGARH: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 73वां शहीदी दिवस “प्रायश्चित एवं संकल्प दिवस“ के रूप में आज गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 में मनाया गया। मुख्य अतिथि चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि वी.वी. नटराजन, फील्ड महाप्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुख्यवक्ता डा. एम.एल.शर्मा पूर्व अध्यक्ष गांधी स्टडीज, पंजाब विश्वविद्यालय थे। अध्यक्षता संस्था सचिव आनन्द कुमार शरण ने की।

इस मौके पर मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को अपनाने के लिए कहा था। वह संदेश आज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। आनन्द कुमार शरण सचिव गांधी स्मारक निधि ने कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने गांधी स्मारक निधि की जनसेवा की प्रवृतियों के बारे में विस्तार से बताया। गांधी जी जब दांडी यात्रा पर निकले थे तो उनके साथ 78 व्यक्ति थे और दांडी पहुंचते हुए उनका काफिला 8 किमी लम्बा हो गया था। मुख्यवक्ता डा. मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि गांधी जी बहुत ही साधारण व्यक्ति थे जब पहली बार वे मंच पर बोले तो उनका शरीर कांप रहा था तथा उनसे तीन चार शब्द ही बोले गए। धीरे-धीरे उन्होंने काॅन्फीडेंस बढ़ाया तथा आगे चलकर एक अच्छे वक्ता के रूप में उभरे।

डा.देवराज त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि गांधी जी ने साम्प्रदायिक दंगों को रोकने के लिए छह दिन का अनशन किया था। उस अनशन से दंगे तो रूक गए लेकिन अपनी मृत्यु को नहीं रोक सके। इस अवसर पर डा. सरिता मेहता, डा.नसीब सिंह मन्हास, डायरेक्टर दूरदर्शन, वी.वी.नटराजन, ने भी अपने विचार रखे। समारोह से पूर्व प्रातः एक घण्टा सफाई अभियान, चर्खा कताई एवं 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल पंचकूला के बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजनों से सबका मन मोह लिया। बापू की शहादत को याद करते हुए सभी लोगों ने उनके आदर्शों को पूरा करने, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने एवं महात्मा गांधी के दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। धन्यवाद वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कवि एवं समाज सेवक डा. अनीश गर्ग ने किया । इस अवसर पर 8 व्यक्तियों सतपाल शर्मा, चेयरमैन जे.के.एम.वेल्फेयर फाउंडेशन चंडीगढ़, ममता बहल समाज सेविका, डा. सरिता मेहता, समाज सेविका, डा. अनीश गर्ग समाज सेवक, विकास लूथरा पशुप्रेमी, आनन्द कुमार शरण, समाज सेवक, राजेश राय, डिप्टी कमिश्नर आॅफ कस्टम, इन्सपैक्टर राम रतन शर्मा एसएचओ सैक्टर 17 को ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। समारोह में डा. डोगरा, अरुण जौहर, डा. विनोद शर्मा, हरेन्द्र सिन्हा, अशोक नादिर, बालकृष्ण गुप्ता, कंचन भल्ला, अशोक बेरी, सुमन बेरी, कंचन त्यागी, पापिया चक्रवर्ती, गुरप्रीत, आनन्द राव, अमित, भूपेन्द्र शर्मा, योग गुरू नरेश, रमन शर्मा, डाॅ. रवि शर्मा, रजत मल्होत्रा, एमके वीरमानी, वजीर चंद गोयल, खादी कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।  

error: Content can\\\'t be selected!!